जालंधर : गोपाल नगर में प्रधान डिंपल चोपड़ा और किमी चोपड़ा आशु सचदेवा की अध्यक्षता में 30वां वार्षिक जागरण करवाया गया। भजन गायको के द्वारा विभिन्न जगह से आए श्रद्धालुओं को माता रानी जी के भजन सुनाए गए। इस मौके पर मुख्य अथिति के रूप में आए बालाजी टेलीकॉम से पीयूष अग्रवाल (आप युवा नेता) को टीम ने सम्मानित किया। इस मौके पर आयुष अग्रवाल, निखिल, साहिल वर्मा, नन्नू अरोड़ा, दिनेश तनेजा, रिंपल, विक्की, रोहित, लविश, तेलु आदि मौजूद थे।
