Vector illustration of the badge with breaking news.
चंडीगढ़: सड़क हादसे में पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग के पीए भूपेंद्र सिंह बराड़ की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार राजा वडिंग के पीए भूपेंद्र सिंह बराड़ की कार की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली के साथ हो गई जिसके कारण पीए भूपिंदर सिंह बराड़ को काफी चोटें आई और उनको तुरंत उपचार के लिए एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भूपेंद्र सिंह बराड़ को मृतक घोषित कर दिया।
