रोजाना24न्यूज: पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया हैं। दोपहर को सूचना आई थी कि रवि के केस में पुलिस ने पत्रकार कीर्ति गिल और उसके भाई शुभम गिल को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन रवि का संस्कार होने के बाद कहानी बदल गई।
कीर्ति गिल शाम के समय अपने भाई शुभम व गोरा के साथ लाइव हो गई। उसने कहा कि वह कोई गिरफ्तार नहीं हुई है। उसने कुछ नहीं किया, उन्हें फंसाया जा रहा है। इस बात का पता चलते ही रवि के परिवार वालों ने थाना नई बारादरी का घेराव कर दिया और उसके बाद हाईवे बंद कर दिया। रवि के परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया है।
रवि के भाई राम ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें खुद कहा था कि कीर्ति व उसका भाई शुभम पकड़ा गया है। अब संस्कार के बाद पुलिस मुकर गई है। फिलहाल थाने के बाहर हंगामा हो रहा है।
