रोजाना24न्यूज : ऑनलाइन वेब चैनल के संपादक रवि गिल ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी और पुलिस ने मृतक के भाई राहुल ने बयानों के आधार पर कीर्ति गिल, शुभम गिल, साजन नरवाल उर्फ गोरा और राजेश कपिल चार लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 306 के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया था और मुक़दमा दर्ज होने के बाद चारों आरोपित घर से फ़रार हो गए थे, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस अलग अलग टीमों का गठन कर छापेमारी कर रही थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कीर्ति गिल और उसके भाई शुभम गिल को गिरफ़्तार कर लिया है लेकिन अभी भी मामले में नामज़द दो आरोपी फ़रार चल रहे है जिनकी पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फ़िलहाल आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
