राष्ट्रीय ध्वज लोगों में देश भक्ति की भावना को प्रेरित करता है : डॉ सतीश शर्मा
किशनलाल शर्मा के नेतृत्व मे निकली तिरंगा यात्रा मे हजारों नोजवानो ने भारत माता की जय, मेरी आन तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है के नारे लगाए
जालंधर : दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा मंच के अध्यक्ष श्री किशन लाल शर्मा के आह्वान पर हर घर तिरंगा काय्रक्रम को सफल बनाने के लिए व जनता को परेरित करने के लिए आज दुर्गा मंदिर अजित नगर से शहीद भगतसिंह चौक तक हजारों देश भगतो ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सभी शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा की शोभा को देश भक्ति में ओत प्रोत कर दिया, देश भक्ति के नारो से क्रांतिकारियों को याद किया गया जिसका उद्देश्य केवल भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपतराय, शहीद उदम सिंह,चंदर शेखर आजाद,महारानी झाँसी की रानी इत्यादि शहीदों के उन सपनों को सच्ची श्रद्धांजलि है।यात्रा के दोरान शहरवासियों में राष्ट्रभक्ति का रस भरा। तिरंगा यात्रा का शुभआरंभ आरएसएस के संघ चालक डॉ सतीश शर्मा एवं सुनील सहगल ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि तिरंगा झंडा देश का गौरव है। भारतीय राष्ट्रध्वज अपने आप में ही भारत की एकता, शांति, समृद्धि और विकास को दर्शाता हुआ दिखाई देता है।उन्होंने कहा देश को आजाद कराने के लिए कई क्रांतिकारियों ने अपनी कुरबानिया दी है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी इस बार आह्वान किया कि 2023 के स्वतंत्रता दिवस के दिन ज्यादा से ज्यादा तिरंगा यात्राये निकली जाये और क्रान्तिकारियो को सच्ची श्रंद्धाजलि दी जाये।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई उनको नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है।उन्होंने कहा देश के लोगो से प्राथना की नरेंद्र मोदी जी देश भगत, राष्ट्र भगत है उनकी सोच भारत को नशा, आंतकवाद और भर्ष्टाचार मुक्त करके देश को विकास की तरफ लेकर जाना है इसलिए 2024 को फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर डॉ विनीत शर्मा,अजमेर सिंह बादल, चंदन भनोट, प्रशांत गंभीर,संजीव शर्मा मनी,बाबू अरोड़ा,बोबिन शर्मा,पवन भनोट, आदित्य शर्मा, सोनू,शाम शर्मा, राकेश गुप्ता, नवीन भल्ला, जनाधर्न झा,
आदि हजारों की संख्या में युवा शामिल थे।
