वीर सेवा संस्था की ओर से पहला रक्तदान कैंप लगाया गया
जालंधर: कारगिल दिवस के मौके पर शहीदों की याद में वीर सेवा संस्था की ओर से पहला रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता अनिल वर्मा, नीरज वर्मा, राकेश वर्मा व लाली गिल ने की।

कैंप में युवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आप पार्टी के कार्यकर्ता चंदन ग्रेवाल विशेष तौर पर पहुंचे। रक्तदान कैंप में नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस मौके पर लल्ली गिल और परम ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर राजन शर्मा ने कहा कि हमें सामाजिक व धार्मिक कार्यों में योगदान देकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए व समाज में एक अच्छा संदेश देकर नौजवान पीढ़ी को नई बुलंदियों की तरफ जाना चाहिए।

नौजवानों को नशे से दूर रह कर रक्तदान व जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। रक्तदान करने से लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है। जात-पात और ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करने का भी संदेश लोगों में जाता है। मैं नौजवानों को यही कहूंगा कि आप ऐसे कार्य हमेशा करते रहे, जिससे वह अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सके।

इस मौके पर प्रधान ऋषि सहोता, अभिषेक सिंह राणा ने रक्तदान कर समाज में एक बार फिर समाज सेवक होने का धर्म निभाया और लोगों को संदेश दिया कि लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा से रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर जेम्स, विपन, नितिन, गोरा, मिंकू, रोहित, सौरव, अनिल, शिवा, गौतम, करण, परम, साहिल, राजा, सनी, अमनजोत, नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा, धीरज हीर, रमन संधू, मानव राजपूत, लक्की सलवान, कनीश सोंधी आदि अन्य युवक उपस्थित थे।
