जालंधर : पंजाब के पूरे व्यापारी वर्ग की सालाना बैठक जालंधर के सरोवर पोर्टिको होटल में हुई। इस मौके पर जानकारी देते मुख्य अतिथि संदीप जैन ने बताया कि यह एनुअल मीटिंग हर साल की जाती है पर इस बार यह मीटिंग कोविड-19 के कारण देर से की गई है और यह मीटिंग जालंधर के सरोवर पोर्टिको होटल में की गई है।

उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में हम सारे डीलर्स और चैनल पार्टनर को बुलाते हैं और उनको कंपनी प्रोडक्ट व पिछले रिकॉर्ड के बारे में और आने वाले हमारे विजन, प्रोडक्ट फोकस, प्रोडक्ट लॉन्च के बारे में बताते हैं, जो हमने मार्केट में उतारने होते हैं।

इस मीटिंग में चैनल पार्टनर, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, होलसेलर की टीम को बुलाते हैं जिनको हम प्रोडक्ट की हर जानकारी देते हैं जिनसे वह प्रोडक्ट को आसानी से भेज सकें।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के जालंधर में मेन डिस्ट्रीब्यूटर धमीजा स्टेशनरी है जिनसे प्रोडक्ट वह मार्केट के बारे में हर प्रकार की बातचीत होती रहती है उन्होंने कहा की आज की मीटिंग में रणबीर कपूर को हमने ब्रांड एंबेसडर साइन किया है और आने वाले समय में हौसर कंपनी का फ्यूचर बहुत ही ब्राइट है। न्यू प्रोडक्ट के साथ एक ब्रांड प्रमोशन के लिए हाउजर काफी काफी ऊंचा ब्रांड बनने वाला है हौसर ने तीन प्रोडक्ट 2 बॉल पैन, एक जेल पैन लॉन्च किए हैं।

हौसर कंपनी बनी इंडिया का नंबर वन ब्रांड : राजेश मदान
इस मौके पर राजेश मदान ने कहा कि यह मीटिंग कोविड-19 के बाद अब की गई है। यह मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह है और यह मीटिंग में लोग काफी संख्या में पहुंचे हैं। हौसर इंडिया का नंबर वन ब्रांड है। यहकाफी ऊंचाइयों को छू रहा है।

क्या कहते है मनजीत सिंह
लुधियाना से पहुंचे मनजीत सिंह ने कहा कि हौसर से हम खुश है और हम इससे काफी देर से जुड़े हुए हैं और यह काफी अच्छा प्रोडक्ट है जबसे हमने इनके प्रोडक्ट मार्केट में उतारने शुरू कि किए है तब से हमारे ग्राहक भी बढ़ गए हैं। लोगों को इनके प्रोडक्ट बहुत पसंद आए है और कंपनी की सेल भी बढ़ गई है। कंपनी के टीम मेंबर भी हमें प्रोडक्ट के बारे बहुत अच्छे जानकारी बताते हैं, जो आज प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं वह बहुत बढ़िया है और लोगों को भी काफी पसंद आएंगे।
