रोजाना24न्यूज: पंजाब में बाढ़ के कहर को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जारी आदेशों के मुताबिक 16 जुलाई तक छुट्टियां कर दी गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्विट के जरिए जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि स्कूलों में छुट्टियां 16 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। पंजाब सरकार ने पहले 13 जुलाई तक छुट्टियां की थीं।

पंजाब के कई हिस्सों में लगातार बाढ़ के खतरे बने हुए हैं जिसको देखकर स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में इलाके पानी में डूबे हुए हैं। ताजा हालात को देखते हुए अभी भी कई जगह सुरक्षित हुई है जिससे हम लोगों को यह भी अपील करते हैं कि घर में रहें सुरक्षित रहें।
