रोजाना24न्यूज: गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर 8 अप्रैल को पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया था। इस दौरान सीएम मान ने 2 मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पत्र जारी कर कहा था कि यह फैसला 15 जुलाई तक लागू रहेगा।
बताया जा रहा है कि अब सोमवार से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक समय हो सकता है। फिलहाल अभी तक सरकार के द्वारा औपचारिक आदेश जारी नहीं हुए है।
