रोजाना24न्यूज: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाक़ात में सीएम मान के साथ लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू भी उपस्थित रहे। इस मौक़े पर सीएम मान ने गडकरी से एनएचएआई से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

नितिन गडकरी ने जालंधर-होशियारपुर सड़क का काम जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है और भवानीगढ़ स्थित ओवरब्रिज को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि गडकरी जी को हमारी सरकार की पहल “सड़क सुरक्षा बल” की भी जानकारी दी गई।
