Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: लांबड़ा के पास स्थित ज़िला जालंधर के मशहूर थीम पार्क वंडरलैंड के वाटर पार्क में घायल हुई बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। वाटर पार्क में फैमिली के साथ आई 12 साल की बच्ची जब वाटर स्लाईड लेकर पानी से बाहर आई तो गिर गई। इस घटना से वंडरलैंड पार्क में अफ़रा-तफ़री मच गई। इस दोरान वंडरलैंड के स्टाफ और बच्ची के परिजन उसे तुरंग अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। गौरतलब है कि पिछले साल मार्च महीने में भी 15 वर्षीय बच्चे की भी वंडररलैंड में मौत हो गई थी। यह घटना उस समच घटी जब बच्चा टॉय ट्रैन के ट्रैक पर बैठकर फोटो खिचवा रहा था।
