Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: सिविल अस्पताल में नर्स ने कोई वस्तु निगल ली है। जिससे उसकी हालत गंभीर है। उक्त नर्स अस्पताल के लैब में ही काम करती है और वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। वहीं अस्पताल के इमरजेंसी में नर्स का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना नर्स के परिजनों को दे दी गई है। हालांकि स्टाफ का कहना है कि पानी पीने के दौरान गलती से नर्स द्वारा वस्तु निगली गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है।
