रोजाना24न्यूज: पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने अपना जोर पकड़ा हुआ था, जिससे लोग काफी परेशान थे। इसी बीच मंगलवार शाम 7 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ तूफान आना शुरू हुआ और कुछ समय बाद ही तेज बारिश आनी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से लोगों को राहत मिली। आपको बता दे कि बारिश और तूफान के कारण करीब 2 घंटे पूरे शहर में लाइट गुल रही। इसी के साथ कई इलाकों में पेड़ भी गिर गए और कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। लाडोवाली रोड स्थित डीसी दफ्तर के बाहर तेज तूफान के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया और सारा रोड बंद हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीच सड़क में पेड़ गिरने के कारण कोई बड़ा हादसा होते हुए बचा। कोई भी कर्मचारी उस पेड़ को रास्ते से हटाने के लिए नहीं आया और पेड़ वहीं बीच सड़क पर ही पड़ा रहा, जोकि बड़े हादसे होने का इंतजार कर रहा था।
