Vector illustration of the badge with breaking news.
जालंधर पुलिस कमिश्नर ने कहा : पकड़े हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
रोजाना24न्यूज : महानगर में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर उस समय शरारती अनसरों ने हमला किया जब वह पत्नी के साथ रविदास चौक के पास से अपने घर की ओर जा रहे थे। घटना रात करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान काले रंग की बिना नंबर की लग्जरी कार में सवार होकर बदमाश आए और बलकार सिंह के काफिले पर पत्थरों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है उक्त बदमाशों ने बलकार सिंह के पायलट गाड़ी के मुलाजिमों के साथ मारपीट भी की।
इस दौरान जब पुलिस मुलाजिमों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उक्त बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने तुरंत आईपीएस अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा।
बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि 500 मीटर दूरी पर कैबिनेट मंत्री की रिहाइश की ओर चले गए और वहां पर भी गुंडागर्दी की। जहां पुलिस अधिकारियों ने 3 बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक नशे में धुत्त थे।
कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिनती 6:00 के करीब थी। जिन्होंने उनके सुरक्षा गार्ड पर भी हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी मशक्कत से अपने सुरक्षा गार्ड और मुलाजिम को लेकर अपने कोठी पर पहुंचे। लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे उनके कोठी तक पहुंच गए और वहां पर उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर लिया है उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कुलदीप चाहल का कहना है कि वह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने जा रही है।
