जालंधर के नगर निगम चुनावों को लेकर की चर्चा, कैबिनेट मंत्री ने हनी तलवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया
रोजाना24न्यूज : भाजपा युवा नेता और आईटी सेल के जिला सह संयोजक हतिंदर तलवार हनी ने दिल्ली में भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय मिलने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचे और मिठाई भेंट कर बधाई दी व साथ ही हनी तलवार किसान मंत्रालय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी उनके निवास स्थान दिल्ली पर मिलने के लिए पहुंचे।

हनी तलवार ने आने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तार रूप से चर्चा की। हनी ने विश्वास दिलाया कि आने वाले नगर निगम चुनावों में जालंधर में भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनाने के लिए वह अपना दिन रात एक कर देंगे।
कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हनी तलवार को नगर निगम चुनावों को लेकर गुरु मंत्र दिया और उनको पार्टी प्रति और कार्य करने और नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर लोगों को घर-घर तक मोदी सरकार के कार्यों को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। हनी तलवार ने विश्वास दिलाया कि जो गुरु मंत्र और जो राजनीतिक दांवपेच उन्होंने बताए हैं उनके साथ ही वह जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करेंगे और आने वाले नगर निगम चुनावों में फतह हासिल करेंगे। नरेंद्र तोमर ने हनी तलवार को विश्वास दिलाया कि चुनावों में वह उनकी हर तरह की संभव मदद करेंगे।
