रोजाना24न्यूज: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के कुछ ही समय बाद नगर निगम चुनावों को लेकर वार्डबंदी कर दी गई थी, लेकिन पंजाब सरकार ने इस नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है सासंद सुशील रिंकू और नवनियुक्त मंत्री बलकार सिंह की देखरेख में इस वार्डबंदी का संशोधन होगा। आपको बत्ता दें कि कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ में डिमिलेटेशन की मीटिंग में इस वार्डबंदी के फैसले मंजूदी दे दी थी।
इसमें जालंधर कैंट हलके में 4 नए वार्ड बढ़ाए गए हैं, जबकि जालंधर सैंट्रल हलके में 1 नया वार्ड जुड़ा है। कुल पांच वार्ड बढ़ने से जालंधर में 85 वार्ड हो गए हैं। तब कहा जा रहा था कि दो दिनों में नोटिफिकेशन हो जाएगा। फिल्हाल, दोबारा वार्डबंदी की नोटिफिकेशन जारी की जाएगी और बहुत जल्द आने वाले नगर निगम चुनावों की तारीख का ऐलान किया जाएगा।
