जालंधर : महिला नेत्री का कहना है कि मंत्री और उनके पीए के बारे में मीडिया में गलत ढंग से छापा जा रहा है जिस कारण उन्हें दोबारा मीडिया के सामने आकर बताना पड़ा की इस मामले में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पीए का कोई लेना देना नहीं है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के किसी व्यक्ति का कोई संबंध नहीं है जो भी इस तरह की गलत खबरें प्रकाशित करेगा अगर उसके विरूद्ध कोई कार्रवाई होती है तो इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति इस संबंध में किसी को भी मानहानि या ठेस पहुंचाता है तो उसके संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या था मामला
पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर को लेकर सामने आई है। दरअसल, मंत्री का पीए बताकर एक व्यक्ति ने आप पार्टी की महिला नेत्री को चेयरमैनी और टिकट का ऑफर दिया है। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने ऑफर के साथ ही कहा कि बस उससे बात करती रहा करे। जिसके बाद आप की महिला नेता ने इसकी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। थाने में दी शिकायत शिकायत में आप की महिला नेता हरमिंदर कौर ने बाकायदा जिन-जिन नंबरों से काल आई थी और किस समय काल आई कितनी देर बात हुई इसकी सारी डिटेल थाने में दी थी।
