जालंधर: थाना नंबर 3 के अंतर्गत आते खिंगरा गेट में रविवार शाम बड़ी वारदात हुई। जानकारी देते स्थानीय लोगों ने कहा कि रुद्र सेना संगठन के अध्यक्ष दिनेश कुमार की दुकान पर रविवार शाम हमला करके हमलावरों ने जमकर तोडफ़ोड़ की और कैश व सोने की चेन लूट फरार हो गए। इस बारे में थाना नंबर 3 पहुंचे दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार शाम एक छोटा बच्चा दन्न मोहल्ला से गुजर रहा था और तेल खत्म होने के कारण उसने एक्टिवा को किक मारनी शुरू कर दी।

वह जहां किक मार रहा था वहां फैन भगत सिंह क्लब के प्रधान मनीष राजपूत व उसके साथी बच्चे को वहां से जाने को लेकर डराने धमकाने लगे। बच्चे ने घर जाकर अपना पिता से बात की। पिता और दिनेश कुमार थाने में शिकायत देने आए तो पीछे से मनीष राजपूत व उसके साथियों ने दिनेश की खिंगरा गेट स्थित दुकान पर हमलाकर जमकर तोडफ़ोड़ की। हमलावरों ने हथियार पकड़े हुए थे और एक कर्मचारी की सोने की चेन भी ले गए। थाना तीन के प्रभारी ने कहा कि हमने शिकायत लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
