रोजाना 24 न्यूज: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू के जीतने के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे पार्टी में खलबली सी मच गई है। इस चुनाव में रिंकू को हराने के लिए पार्टी के कुछ नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया था, इन लोगों के नाम पंजाब के सीएम भगवंत मान पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को दे दिए गए है।
इन गद्दारों की सोशल मीडिया की चैट औऱ रिकार्डिंग भगवंत मान और केजरीवाल तक पहुंचा दी गई है। आपको बत्ता दे कि चुनाव से एक दिन पहले विरोधी पार्टी के नेता के फोन में आप के बढ़े नेता के ऐसे प्रूफ मिले जिसमें आप को जालंधर में ग्राफ गिराने का काम चल रहा था।
पार्टी के नेता टाइप इनफॉर्मर को पकड़ लिया गया। जब उक्त नेता का फोन पकड़ा तो उसके फोन की कॉल डिटेल से हैरानीजनक तथ्य सामने आए। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सीएम भगवंत मान पार्टी हाईकमान द्वारा जल्द एक्शन लिया जाएगा।
