जालंधर : कैंट मंडल 13 के पूर्व महासचिव और मंडल 14 से वर्तमान उपाध्यक्ष तिलक राज शर्मा मंगलवार को बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कैबिनेट व पर्यटन और संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान और राजविंदर कौर ने उन्हें आप पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह सोडी, जगबीर सिंह सहित अन्य पार्टी के वरिष्ट सदस्य मौजूद रहे। जिन्होंने तिलक राज शर्मा को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया और बधाई दी।

बता दें कि तिलक राज शर्मा अपने अच्छे आचरण के लिए जाने जाते है। वह एक ईमानदार और नेक इंसान है। जिनका स्वभाव बहुत कोमल है। वह हंसमुख और भगवान में यकीन रखने वाले एक भले व्यक्ति है। वह हमेशा समाज से जुड़े धार्मिक कार्य करते हैं। उनका अपना एक ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय भी है। तिलक राज शर्मा हमेशा गरीबों की भलाई के लिए सोचते है और सदेव समाज के प्रति अपनी ज़िमेदारी को पूर्णतया निभाते हैं।
