रोजाना24न्यूज़: पिछले 3 सालों से मुझे जान से मार देने की धमकियां और बम से उड़ाने की धमकी और धमकी भरे पत्र मेरे घर डाक के जरिए आ चुके हैं और धमकी भरे पत्र में मारने के साथ 25 लाख की फिरौती भी मांगी गई है। कुछ दिन पहले मुझे कहा गया है कि 10 लाख रुपए हमें दे नहीं तो तुम्हारे दोनों बच्चों को किडनैप करवा दिया जाएंगे।

जानकारी देते दीपक कंबोज ने बताया कि प्रशासन को इस बारे पूरी जानकारी देने के बाद भी प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। मुझे साफ पता चल चुका है कि जालंधर का प्रशासन, डीजीपी पंजाब और पंजाब की सरकार हमें मरवाने के लिए तैयारी कर रहा है। दीपक कंबोज ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को जान से मार देने की धमकी मिली पर पुलिस प्रशासन ने उसी टाइम एफ.आई.आर. दर्ज कर दी और मुझे कम से कम 300-400 फोन आ चुके हैं पर हमारी एफ.आई.आर भी दर्ज नहीं की जा रही।

