रोजाना 24 न्यूज: लाजपतराय मेहरा न्यूरोथेरेपी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट और ऑल इंडिया न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन की संयुक्त बैठक वैदिक न्यूरो थेरेपी उपचार जालंधर में आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रसाद चौरसिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री अजय कुमार कुशवाहा जी ने दोनों संगठनों के कार्यक्रमों संगठन की रूपरेखा के बारे में विस्तृत बातचीत किया गया, कुशवाहा जी ने पूरे देश के न्यूरोथेरेपिस्टों के हितों की रक्षा के लिए ऑल इंडिया न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन को और मजबूत करने और सभी न्यूरोथेरेपिस्टों का रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी एक प्लेटफार्म पर आकर एक साथ मिलकर कार्य करते हुए न्यूरोथेरेपी को और व्यापक बनाने में सभी का सहयोग मिलें।
इस अवसर पर श्री राम गोपाल परिहास संरक्षक श्री रमेश कुमार नेशनल कोऑर्डिनेटर श्री जसप्रीत सिंह कोआर्डिनेटर पंजाब के अलावा श्री अमित शर्मा श्री रंत देव, श्री विक्रम श्री अनुपम सेतिया श्री पवन जी दलजीत जी दीपक जी सहित 35 न्यूरोथेरेपिस्ट उपस्थित रहे।
