जालंधर : शेखां बाजार में उस समय माहौल खराब हो गया, जब रात के समय में राजू खोसला नामक व्यक्ति ने खेरा क्लीनिक में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गया।

जानकारी देते डा. नागिन्दर खेरा ने बताया कि राजू खोसला मेरे क्लीनिक अपनी बहन के इलाज के लिए घर जाने के लिए कहने लगा, जब मैंने कहा कि वह अपनी बहन को क्लीनिक ले आए क्योंकि मेरे क्लीनिंग में पहले से ही इलाज के लिए तीन लोग आए हुए थे जिस कारण मैंने उसको मना कर दिया और वह गुस्सा होकर घर वापस चला गया, थोड़ी देर बाद जब मैं क्लीनिक से बाहर गया तो मुझे क्लीनिक से फोन आया कि राजू खोसला क्लीनिंग में जमकर तोड़फोड़ कर रहा है। मैं तुरंत आधे रास्ते से वापस आया और देखा कि क्लीनिक के सारे शीशे टूटे हुए थे और अंधर कांच ही कांच बिखरा हुआ था मैंने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंचे एएसआई सूचा सिंह ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि शेखां बाजार में स्थित खेरा क्लीनिक में राजू खोसला की तरफ से तोड़फोड़ की गई है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि राजू खोसला की तरफ से क्लीनिक में काफी तोड़फोड़ की गई है। हमने डॉक्टर नागिन्दर खेरा की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

