रोजाना24न्यूज: जालंधर के गौरी शंकर मंदिर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा से महानगर शिव महिमा के रंग में रंगा नजर आया। ढोल की थाप पर मंदिर के प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ गौरी शंकर मंदिर से निकलते हुए शोभा यात्रा शहर की कालिया कॉलोनी में होती हुई वापस मंदिर में ही संपन्न हुई। इस मौके पर कालिया कॉलोनी वासियों ने जगह जगह पर लंगर लगवाया व शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह जगह पर लंगर के साथ लगे साउंड सिस्टम में चल रही शिव महिमा से भक्ति रस की धारा बहती नजर आई।
इस मौके पर वार्ड नंबर 2 के आप कार्यकर्ता वरुण महाजन ने विशेष तौर पर अपने घर के बाहर भगवान शिव जी की कृपा से चाय, पकोड़े, फ्रूट, बिस्कुट का लंगर लगवाया। इस मौके पर वरुण महाजन, अशोक अरोड़ा, नवी, राजेंदर व अन्य लोगों ने लंगर में सेवा की।
