Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार पंजाब में बढ़ौती जा रही है। वहीं अब ऐसा मामला पंजाब के अमृतसर के पॉश एरिया में लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक के अंदर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चंद मिनटों में लुटेरे 20 लाख रुपए लूट कर ले गए।
वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की है यह सारी घटना अमृतसर के रानी का बाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। इसी बैंक के ऊपर पंजाब नेशनल बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय भी है। इतना ही नहीं, इस बैंक से 100 मीटर की दूरी पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर और 500 मीटर की दूरी पुलिस डीसी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय है।
