समाज सेवक मनीष जैन को भी किया गया सम्मानित
रोजाना24न्यूज़: कोराना संकट के दौरान जब लोग घरों से बाहर निकलने से गुरेज करते थे, उस वक्त वार्ड-16 के दीनानाथ प्रधान और उनकी टीम लोगों को दवाई से लेकर राशन और भोजन की व्यवस्था में जुटी रहती थी। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले दीनानाथ प्रधान को पंजाब सरकार की तरफ से आज सम्मानित किया गया।

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने आज राज्यपाल और जिला प्रशासन की तरफ से दीनानाथ प्रधान को सम्मान प्रदान किया। समाज में विशिष्ट सेवाओं को लेकर सरकार की तरफ से विधायक रमन अरोड़ा ने उन्हें पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

दीनानाथ प्रधान ने कहा कि उनकी टीम कोरोना के संकट के समय जरूरतमंद लोगों के घरों तक भोजन और दवाई की व्यवस्था में रातदिन काम किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम सच्चे योद्धा की तरह डटकर कोरोना के दौरान लड़ाई लड़ी। उन्होंने इस सम्मान के लिए अपनी पूरी टीम को बधाई दी।

