जालंधर : आप नेता दिनेश ढल्ल की अध्यक्षता में अमित ढल्ल, बॉबी ढल्ल व वार्ड-63 से आप कार्यकर्ता मनदीप खेरा ने छोटा सईपुर से समाज सेवक रवि सिद्धू को आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर रवि सिद्धू ने कहा कि जैसे मैं समाज में रहकर लोगों की सेवा करता हूं वैसे ही मैं आम आदमी पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करूंगा। मैं दिनेश ढल्ल, अमित ढल्ल, बॉबी ढल्ल व अन्य आप कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे आज आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर कुणाल शर्मा, पंकज ढल्ल, कुलविंदर बब्बू, विशाल, वरुण, अनिल हांडा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

