लुधियानाः शहर में आप विधायक के भाई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
जिसमें थाने के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक व्यक्ति पुलिस को सरेआम गालियां निकाल रहा है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति आप विधायक का भाई है।
वीडियो में आप देख सकते है कि व्यक्ति बहस दौरान पुलिस को गालियां निकालता धमकियां दे रहा है कि मैं तो गाड़ी यही खड़ी करूंगा। जो करना है आप कर लों।
हालांकि पुलिस कर्मी उन्हें कह रहा है कि मुझे नहीं पता था कि आप विधायक के भाई है। लेकिन वह मीडिया को बुलाने की धमकी देनी शुरू कर देता है।
