Oplus_131072
लुधियाना (R24N): सुंदर नगर चौक में शनिवार देर रात एक्टिवा सवार दो युवकों को घेर कर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मार दी। एक युवक की पीठ पर गोली लगी है तो दूसरे के शरीर के कई अंगों पर गोली लेगी। खून से लथपथ युवकों को लोगों ने सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। एक युवक की अस्पताल ले जाते वक़्त मौत हो गई। वारदात को लैकर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कौशल चौधरी गैंग का नाम लिया जा रहा है।
जानकारी अनुसार मरने वाले युवक का नाम घाटी मोहल्ला निवासी कार्तिक बग्गन है। उसके साथी मोहन की पीठ पर गोली लगी है। मोहन कार वाशिंग का काम करता है। ये हमला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतक कार्तिक के शरीर पर करीब 6 गोलियां लगी है। वारदात करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद थाना सुंदर नगर की पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
