सरीः कनाडा के राज्य ब्रिटिश कोलंबिया के शहर सरी से दुखःद खबर सामने आई है।
दरअसल, 9 महीने पहले कनाडा के राज्य ब्रिटिश कोलंबियां में गए एक पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
युवक की पहचान शमशेर गिल उर्फ शैरी निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। उक्त युवक शमशेर गिल यहां अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा था।
बता दें कि शमशेर का 2019 में विवाह हुआ था और पंजाब से वह मुल्लापुर दाखा जिला लुधियाना से संबंधित है।
