रोजाना24न्यूज: पंजाब में बढ़ रहे कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं अब घने कोहरे के कारण ट्रक और महिंद्रा पिकअप गाड़ी के भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है।

दोनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर और उसके साथी को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में महिंद्रा पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। पेट्रोलियम मुलाजिमों ने जेसीबी के मदद से महिंद्रा गाड़ी को काटकर करीब 2 घंटे मशक्कत कर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला।
