रोज़ाना 24 न्यूज : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हल्के के इंचार्ज व वरिष्ठ आप नेता दिनेश ढल के दिशा निर्देश अनुसार वार्ड नंबर 57 से आप के पार्षद पद के संभावित उम्मीदवार लव रोबिन द्वारा न्यू बलदेव नगर गली नंबर 1 नजदीक रूद्र स्वीट शॉप के पास आंखों का नि:शुल्क कैंप चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में दिनेश ढल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दिनेश ढल ने रोबिन को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों की अपनी राजनीतिक पार्टी है व पार्टी के प्रतिनिधि लोगों की समस्याओं को लेकर अत्यंत गंभीर है । ढल ने लव रोबिन द्वारा आयोजित आंखों के निशुल्क कैंप की सराहना की। इस अवसर पर वार्ड नंबर 57 से आप के पार्षद पद के संभावित उम्मीदवार लव रोबिन ने बताया कि यह चेकअप कैंप दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्गों महिलाओं युवाओं ने अपनी आंखों का चेक-अप करवाया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 57 व अन्य वार्ड जिला निवासी को अपने वार्ड में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह मेरे साथ संपर्क कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि में लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।

लव रोबिन ने कहा कि मेरा वार्ड मेरा परिवार है, इसलिए अगर परिवार को दुख तकलीफ आती है तो मैं उनकी सेवा के लिए वचनबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि वह आगामी दिनों में वार्ड नंबर 57 में आ रही परेशानियों को जड़ से खत्म करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर लोगों को सीवरेज जाम की समस्या, गंदे पानी की समस्या को लेकर रोजाना उनके कार्यालय में 5-7 शिकायतें आ रही हैं उनके द्वारा पहल के आधार पर इन सारी शिकायतों का हल किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि न केवल वार्ड नंबर 57 बल्कि जिस भी अन्य वार्ड के इलाका निवासी को अपने वार्ड में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह मेरी टीम के साथ संपर्क कर सकते है । इस अवसर पर पप्पी प्रधान , राहुल हंस, हरजिंदर सिंह, निक्कू, बलजीत, रमन, आशु थापर, प्रेम सिंह, हैप्पी शर्मा, संदीप कुमार, साहिल, राम, हरकमल सिंह, आरके शेंटू लकी व अन्य उपस्थित रहे।
