मानसा: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने विदेश दौरे से लौटने के बाद दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मिलने उनके गांव मूसेवाला पहुंचे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मूसेवाला की हत्या के वक्त वह भारत में नहीं थे। उन्होंने कहा कि अब जब वे पंजाब लौट आए हैं तो रास्ते में पुलिस ने उन्हें मूसा गांव न जाने की चेतावनी दी और कहा कि अगर गए तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की चेतावनी की परवाह न करते हुए चरणजीत चन्नी ने साफ कर दिया कि वह हर हाल में मूसा गांव जाएंगे, इसलिए पुलिस ने उन्हें रात रुकने से मना किया, लेकिन पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि वह हर हाल में मुसेवाला के परिवार के साथ रात गुजारेंगे। इसलिए पुलिस ने उन्हें अदालती सम्मन जारी किया। यह मामला उनके और मूसेवाला के खिलाफ चुनाव के दौरान दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो चालान नहीं पेश किया जाता और एफआईआर खारिज कर दी जाती है।

उन्होंने कहा कि मूसेवाला के खिलाफ जिस केस को हमारी सरकार ने खारिज कर दिया था, उसका चालान भी पेश किया जा रहा है और सिद्धू के माता-पिता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सिद्धू की हत्या को गंभीरता से लेने और सिद्धू के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान न करने की अपील की है।
