रोजाना24न्यूज: शहर में क्राइम का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब इस जुर्म की दुनियां में बच्चे भी ग्रुप बनाकर दहशत फैलाने का काम करने लगे है। ऐसा ही एक मामला बस्ती शेख से सामने आया है। 8 से 10 युवक एक युवक को तेजधार हथियारों, बेसबैट के साथ पीट रहे थे। घटना के बाद वहां के लोगों ने उक्त युवकों में से दो को काबू किया, जबकि अन्य वहां से भाग गए। यह मामला बस्ती शेख के टैगोर नगर का है। जहां देर रात को बैट बनाने वाली फैक्ट्री से काम करके एक य़ुवक फूल घर लौट वापस लौट रहा था।
इतने में ही गली के बाहर उसे दोपहिया वाहनों पर सवार 8 से 10 युवकों ने घेर लिया। गुंडागर्दी दिखाते हुए युवकों ने फूल को बेसबैट से पीटना शुरू कर दिया। कुछ युवकों के हाथ में दातरें थीं। पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में परिवार ने घटना देखी तो वह गली के लोगों के साथ वारदात स्थल की तरफ भागे। वहां पर लोगों ने दो युवकों को तो काबू कर लिया। पकड़े गए युवकों से दातर और बेसवाल बरामद हुआ है।
