आप नेता दिनेश ढल्ल ने महेंद्रु मोहल्ला के लोगों को दिया आश्वासन किया पूरा
जालंधर : वार्ड-52 में पढ़ते महेंद्रु मोहल्ले में सड़क न बनने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसी दौरान आप नेता दिनेश ढल्ल ने मोहल्ला वासियों की समस्या सुनी और मोहल्ला वासियों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्याओं को हल किया जाएगा। इसी दौरान अमित ढल्ल की अध्यक्षता में अनिल होंडा ने बहुत ही अच्छे तरीके से महेंद्रु मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को दूर किया और वहां के सीवरेज और 1 महीने पहले टूटी सड़क को बनवाया, जहां लोगों ने दिनेश ढल्ल, अमित ढल्ल, बॉबी ढल्ल और अनिल होंडा का धन्यवाद किया।

उन्होंने खुशी जताई कि हमारी 1 महीने से पहले टूटी सड़क को बनवाकर हमारी परेशानी को दूर किया है। अमित ढल्ल, बॉबी ढल्ल और अनिल होंडा ने मोहल्ले में खुद खड़े होकर सड़क बनवानी शुरू करवाई। इस मौके पर उनके साथ पूरा महेंद्रु मोहल्ले के लोग मौजूद थे।
