Oplus_131072
जालंधर (R24N): पृथ्वी नगर में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत कौर की शादी 10 साल पहले हुई थी।

वह पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच झगड़ों के कारण परेशान चल रही थी। हालांकि, उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी। मृतका की मां सवरण कौर ने बताया कि उनकी बेटी मनप्रीत की शादी दस साल पहले पृथ्वी नगर निवासी हैप्पी से हुई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे मारपीट करने लगा था। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय तथा उचित कार्रवाई की मांग की है।
