जालंधर (R24N): श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल और श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल की तरफ से होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम का निमंत्रण मेयर वनीत धीर को निमंत्रण दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 27 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक किला मोहल्ला की श्रीराम चौक ग्राउंड में होगा। श्री चैतन्य महाप्रभु जी का प्रकट उत्सव होली पर्व के दिन उत्साह पूर्वक होगा और होली वाले दिन श्री चैतन्य महाप्रभु जी का शाम को महा अभिषेक और आरती देखने योग्य होगी।
इस कार्यक्रम में प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था की गई है और 27 फरवरी को सुबह 5:30 बजे से लेकर 7:30 बजे तक एक प्रभातफेरी का कार्यक्रम होगा और 28 फरवरी को एक विशाल नगर संकीर्तन किला मोहल्ला, लाल बाजार, जग्गू चौक, टांडा रोड से होता हुआ श्री देवी तालाब मंदिर से होकर किला मोहल्ला में ही सम्पन्न होगा। इस अवसर पर सनी दुआ, जगन्नाथ प्रभु, यानकील कोहली, हर्ष शर्मा, पार्षद पति सौरभ सेठ, कांग्रेस नेता राज कुमार राजू, सुनील अरोड़ा टीटू, प्रदीप पिंदा को भी निमंत्रण दिया और शहर के मेयर वनीत धीर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी ली।
