जालंधर (R24N): श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से कार्तिक मास की एकादशी पर भव्य प्रभात फेरी न्यू विजय नगर में आदरणीय तरुण कालरा जी के निवास स्थान से निकाली गई संकीर्तन का शुभारंभ प्रवीण कोहली, सनी दुआ, गोबिंद शर्मा, विपुल सिसोदिया, आदित्य मग्गो, राकेश मग्गो, ने मंगला चरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व से किया प्रभातफेरी में कुलदीप मेहता ने परम् गुरुदेव जी की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए राधा नाम का संकीर्तन किया प्रभात फेरी कालरा निवास से होते हुए निजातव नगर श्री हरि दर्शन मंदिर से होकर बुलंद ऋषि मंदिर में प्रणाम करने पहुंची। जहां पर प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ तापस प्रभु ने हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए सभी को आनंदित किया नीरज कोहली ने श्याम सुंदर, मदन मोहन,निलाचल वाले, तू ना सभाले, तो हमें कौन संभाले, का संकीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनाया साथी हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए प्रभात फेरी को विश्राम दिया।
इस प्रभात फेरी में कुलदीप मेहता, आकाश मल्होत्रा, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, विपुल सिसोदिया, हर्ष, तापस प्रभु, जगन्नाथ प्रभु, निताई प्रभु, प्रवेश प्रभु, सागर प्रभु, रजत भल्ला, मुनीश शर्मा, गौरव कोहली, यानकील कोहली, पायल कालरा, शरण सिंह, नीतू ढींगरा, वीना, शकुन्तला, रुद्राम, डॉ सुनिधि, प्रियंका, अनिरुद्ध, नीरजा, सीमा कोहली, रितु कोहली, पन्किल कोहली, गीता, के साथ साथ और भी भक्तजन इस प्रभातफेरी में शामिल हुए।
