रोजाना 24 न्यूज, जालंधर: ट्रांसपोर्ट विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पूर्व एटीओ विशाल गोयल को उनके पुराने पद पर सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी (एटीओ) का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। इससे पहले उनका तबादला अमृतसर किया गया था, लेकिन ताज़ा आदेश के मुताबिक अब वे हफ्ते में तीन दिन जालंधर कार्यालय में अपनी ड्यूटी करेंगे।
वहीं, सोमवार और मंगलवार को विशाल गोयल अमृतसर में कार्यभार संभालेंगे। विशाल गोयल को उनकी समयबद्ध सेवाओं और पेशेवर कार्यशैली के लिए पहले भी जालंधर में सराहा गया था। उनके लौटने से ट्रांसपोर्ट कार्यालय में कार्यक्षमता बढ़ने और कामकाज तेज़ी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि बुधवार, वीरवार और शुक्रवार को एटीओ विशाल गोयल जालंधर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और दिन-प्रतिदिन के प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करेंगे। यह कदम विभाग की सुव्यवस्थित सेवाओं और जनता को बेहतर सुविधा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
