Oplus_131072
ट्रैक की हर समस्या को किया जाएगा दूर : कमलेश कुमारी
जालंधर (शिव शर्मा): RTO में जहां हालात खराब चल रहे थे वहीं अब हालातों में सुधार आ चुका है। इसका सही क्रेडिट ATO कमलेश कुमारी को जाता है जिसने कुछ दिन पहले ही RTO में अपना पदभार संभाला है। जहां पहले लोगों को अपना काम करवाने के लिए धक्के खाने पड़ते थे। वही कमलेश कुमारी के आने के बाद लोग खुश है क्योंकि ट्रेक में आज हर काम सही तरीके से हो रहा है और लोगों को परेशानी भी नहीं आ रही।

वही आज ATO कमलेश कुमारी ने ट्रैक पैर साफ सफाई करवाई जिससे अब लोगों को कार का टैस्ट देते समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि पहले ATO के समय ना ट्रैक पर सफाई हुई और ना ही कभी सफाई कर्मचारी दिखा, पर अब नए ATO के आते ही ट्रैक के हालात सुधर चुके हैं। ट्रैक पर उगी जड़ी बूटियों को साफ करवाया गया। साफ सफाई के साथ RTO दफ्तर की पार्किंग के बीच इतने सालों से लगा पेड़ जोकि हादसे का कारण बन रहा था जिसको किसी ATO ने कटवाने की हिम्मत नहीं की, पर अब यह काम नए ATO कमलेश कुमारी ने करके दिखा दिया।
जानकारी देते सूत्रों कि RTO पार्किंग में एक पेड़ जो लोगों के लिए बहुत ही बड़ी मुसीबत बना हुआ था, जिसको सरकारी बड़े-बड़े अवसर भी नहीं कटवा सके। उसको आज ATO कमलेश कुमारी ने कटवा कर दिखाया है, जिससे लोगों ने ATO कमलेश कुमारी का धन्यवाद किया, क्योंकि यह पेड़ लोगों के लिए एक बड़ी मुसीबत का कारण बना हुआ था और बड़े हादसा का न्योता दे रहा था, जिसको देखते हुए आज ATO ने ट्रैक पर साफ सफाई के साथ पार्किंग में लगे पेड़ को भी साफ करवा दिया है।
अफसर शाही खत्म : RTO दफ्तर में सुबह से शाम तक करवा सकते हैं अपना काम
पहले ट्रैक पर अफसर समय पर नहीं आते थे और अफसर शाही करके घर चले जाते थे जिससे लोगों को काम करवाने में परेशानी आती थी पर अब नए ATO के आने के बाद सब कुछ बदल चुका है क्योंकि अब ATO कमलेश कुमारी सुबह 9:00 बजे से आकर शाम 5:00 बजे तक अपने दफ्तर में बैठी होती है और हर काम बहुत अच्छे किया जाता है जिससे किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आती और लोग नए ATO के आने के बाद बहुत खुश हैं, क्योंकि लोगों के काम बिना परेशानी के किए जा रहे हैं।
