Oplus_131072
जालंधर (R24N): श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से चातुर्मास के उपलक्ष में प्रभात फेरी का आयोजन जालंधर कैंट स्थित मन्दिर श्री बजरंग भवन में किया गया। संकीर्तन का शुभारंभ मंगला चरण गुरु वंदना वैष्णव वंदना और पंचतत्व से किया गया संकीर्तन की शुरुआत सनी दुआ, गौरव कोहली, वासु नागपाल, हर्ष शर्मा, नीरज कोहली ने की प्रभातफेरी में कुलदीप मेहता ने राधे गोबिंद राधे गोबिंद का संकीर्तन करते हुए संकीर्तन को आगे बढ़ाया गोपीनाथ गौड़िय मठ से महाराज मुझे बहुत भक्ति प्रमोद श्रुति महाराज ने हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए सभी को झूमने और नृत्य करने पर विवश किया।
नीरज कोहली ने राधे नाम परम सुखदाई का संकीर्तन किया। अंत में सनी दुआ ने राधे राधे राधे जय रमण बिहारी जी का संकीर्तन करते हुए और बोलो बोलो गौर निताई बोलो बोलो गौर निताई बम बम भोले भोले का संकीर्तन करते हुए संकीर्तन को विश्राम दिया श्री मंदिर प्रागंण में ही विश्राम दिया। इस अवसर पर कुलदीप मेहता, सनी दुआ, गौरव कोहली, यानकील कोहली, हिमांशु शर्मा, वासु नागपाल, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, विपुल सिसोदिया, हर्ष शर्मा, नीरज कोहली, अमरजीत डोले, गौरक्ष दुआ, रजत भल्ला, मुनीश शर्मा, दीपक शर्मा, मंदिर के प्रधान सेवक प्रधान भुषण अग्रवाल, ओमप्रकाश, सागर, मुनिश अग्रवाल, अशोक शर्मा, संजू, राघव अग्रवाल, केतन कुरल, अनिल मालिक, पुनीत शुक्ला, संजय कालरा के साथ साथ महिलाए भी इस प्रभातफेरी में शामिल थीं।
