जालंधर (R24N): पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के 36 वर्षीय बेटे रिची केपी की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मामले में थाना-6 में क्रेटा कार और ग्रैंड विटारा के मालिकों पर 178 नंबर एफआईआर दर्ज कर ली है।
जल्द ही पुलिस इस मामले में दोनों मालिकों को गिरफ्तार भी कर सकती है। मिली जानकारी अनुसार शेखा बाजार के शान इंटरप्राइजेज कलोथ हाउस का मालिक परिवार सहित घर से फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा गुरशरण सिंह प्रिंस के जीटीबी नगर में रेड की थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं मिला।
बता दें कि शनिवार देर रात मॉडल टाऊन के माता रानी चौक पर मेन सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इस दौरान मोहिंदर केपी के बेटे रिची केपी जो अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे गंभीर घायल हुए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
