Oplus_131072
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के आवास पर हुआ स्वागत
फगवाड़ा (R24N): केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने फगवाड़ा के निकटवर्ती गांवों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पी. चंद्रशेखर ने रावलपिंडी, दुग्गा, नसीराबाद में बाढ़ प्रभावित खेतों का दौरा किया।

बाद में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला और अन्य नेताओं के साथ फगवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के गांव महेड़ू, चहेड़ूऔर हरदासपुर में बाढ़ के दौरान क्षतिग्रसत हुए घरों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार नुकसान का मुआवजा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद एडीसी और एसडीएम फगवाड़ा को क्षति की रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विजय सांपला ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बताया कि पंजाब के लगभग 1500 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने पंजाब दौरे के दौरान पंजाब सरकार को तुरंत 1600 करोड़ रुपये का राहत कोष देने की घोषणा की है। जबकि पंजाब सरकार के पास 12 हजार करोड़ रुपये का स्टेज डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) भी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार द्वारा तैयार कर केंद्र को भेजी गई नुकसान रिपोर्ट से 100 करोड़ रुपये अधिक पंजाब को दिए हैं। इसके बाद आदमपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी का स्वागत विजय सांपला, जिला भाजपा अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल और सोम प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से किया। केंद्रीय मंत्री ने विजय सांपला के फगवाड़ा स्थित आवास का भी दौरा किया और भाजपा नेताओं के साथ फगवाड़ा की राजनीतिक गतिविधियों व अन्य मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
