जालंधर (R24N): भाजपा नेता एड. वरूण कंबोज हनी ने आपदा फंड के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर करारा राजनितिक हमला बोला है जारी किए गए अपने बयान में कंबोज ने कहा कि आपदा फंड के पैसों पर राजनिती करने वालों का चेहरा कैग रिपोर्ट ने बेनक़ाब कर दिया है कैग रिपोर्ट ने ये ख़ुलासा है कि पंजाब के पास 2023-2024 में केंद्र द्वारा भेजे गए आपदा रिलीफ फंड के 12000 करोड़ रूपय खातों में थे जिसे कहाँ ख़र्च कर दिया गया सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है उल्टा केंद्र पर आरोप लगाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ़ौरी तौर पर आपदा के लिए 1600 करोड़ रूपय दे दिए गए है साथ ही पंजाब शासित राज्य हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों द्वारा पंजाब के लोगों को मदद भेजी जा रही है वही आम आदमी पार्टी ने पंजाबियों की सेवा करने की बजाए पंजाब के लिए भेजे गए आपदा फंड के पैसे को दिल्ली वालों को भेज कर पंजाब के साथ बड़ा विश्वासघात किया है कोई भी गंभीर कदम पंजाब के लोगों को बचाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा नहीं लिया गया है। हनी ने कहा इस वर्ष भी आपदा से पहले 200 करोड़ रूपय पंजाब को भेजे जा चुके हैं पर सरकार द्वारा लोगों को बचाने के लिए कुछ भी किया नहीं जा रहा है। कंबोज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर एैसे मुश्किल समय में पंजाब सरकार लोगों के साथ नहीं खड़ी हुई तो आने वाला समय में पंजाब के लिए भयावह स्थिती आम सरकार पैदा कर देंगी । कंबोज ने कहा कि पंजाब की जनता आम पार्टी की धोखेबाजी का जवाब 2027 में अवश्य देंगी।
