जालंधर (शिव): बारिश के कारण पंजाब के कई हिस्सों में बाढ़ आने से हालत खराब हो चुके हैं। वही जालंधर में पुरानी इमारतों की छते भी गिर चुकी है जिससे कई लोगों के दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
वहीं कई जगह पर जानवरों की भी मौत हो चुकी है। अब हालात यह बन चुके हैं कि प्रशासन ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं क्योंकि लोगों के पुराने घरों की छतों को छोड़ अब सरकारी दफ्तरों के हालात खराब होते नजर आने लगे हैं। थोड़े समय पहले बारिश के पानी से तहसील में बने चैंबरों के हालत इतनी खस्ता हो चुके हैं कि उनके चैंबरों की छतों से पानी टपकने के डर से छत गिरने का डर बना चुका है। अब नए हालात ड्राइविंग ट्रैक में बने दफ्तर के है जहां विशाल गोयल के दफ्तर की छत के अलावा पूरे दफ्तर की छतों में पानी टपकना शुरू हो चुका है जिससे छत गिरने का डर बना चुका है। प्रशासन के किसी भी अधिकारी व सदस्य ने अभी तक तहसील के किसी भी चेंबर का दौरा कर हालात को नहीं देखा। वही आज RTA अमनप्रीत ने ATO विशाल गोयल के साथ ट्रैक में बने दफ्तरों का दौरा किया व दफ्तर में बारिश के टपक रहे पानी को देखकर हैरान हो गए, क्योंकि दफ्तर के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि आज हर दीवार गली पड़ी हुई है व छत गिरने का भी डर बना चुका है। जालंधर प्रशासन ने अगर सरकारी दफ्तरों की ओर ध्यान नहीं दिया तो बड़े हादसा हो सकता है।
