Oplus_0
रोजाना24न्यूज: भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीत लिया है। 608 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड की टीम को भारत की टीम ने 271 रन पर ऑल आउट कर दिया है।

जैमी स्मिथ (88 रन) को आकाश दीप ने वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। वे 6 विकेट ले चुके हैं। आकाश ने ओली पोप (24 रन), हैरी ब्रूक (23 रन), बेन डकेट और जो रूट के विकेट भी झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रिस वोक्स (7 रन), वॉशिंगटन सुंदर ने बेन स्टोक्स (33 रन) और मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली को पवेलियन भेजा।
