जालंधर (R24N): वकील की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया है, बीते दिन दिलबाग नगर में रहने वाले ट्रैवेल एजेंट राज कुमार के घर में वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी हालाँकि महिला ने पहले ये कहा था कि गोली उसने मारी है पर बाद में थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी परमिंदर सिंह थिंद ने जाँच की जिसमें गोली चलाते समय महिला का बेटा भी मौजूद था और रिवाल्वर भी उसकी थी, महिला के घर गए परमिंदर सिंह डींगरा को वहा गोली मारी गई जो उनकी टाँग के ऊपर लगी जिनका काफी देर तक खून भी बहता रहा पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया और ना ही तुरंत पुलिस को सूचित गया। जब तक घटना का पता चला तब तक परमिंदर सिंह की मौत हो चुकी थी जिसके बाद पुलिस ने देर रात महिला के बेटे को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परमिंदर डींगरा महिला के घर क्यों गए क्या किसी ने उन्हें वहा बुलाया या वो अपनी मर्जी से गए थे यह अब जाँच पुलिस कर रही है। फिलहाल माँ-बेटे को गिरफ्तार करके पुलिस आज अदालत में पेश करेगी।
