
जालंधर (R24N): शहर वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। लंबे समय से रुका बर्टन पार्क प्रोजेक्ट अब शुरू होने जा रहा है। मेयर वनीत धीर की मेहनत रंग लाई है। पंजाब सरकार ने उक्त प्रोजेक्ट को पास कर दिया है। अब जालंधर में इंटरनेशनल लेवल का क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। यहां पर IPL के मैच तो होंगे ही, साथ ही भारतीय टीम के भी मैच हुआ करेंगे। ये प्रोजेक्ट कितने करोड़ का है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं आई है। जानकारी देते मेयर वनीत धीर ने कहा कि जल्द ही ये प्रोजेक्ट शुरू होगा। इससे लोगों के रोजगार भी बढ़ेंगे।