जालंधर (R24N): फतेह चैरिटेबल एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) की तरफ से पुड़ा काम्प्लेक्स, डीसी दफ्तर जालंधर के सामने रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इस रक्तदान कैंप में दानी सज्जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर राजिंदर बेरी (प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी तथा श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधर सभा के प्रधान पंकज चड्ढा उपस्थित रहे।
राजिंदर बेरी तथा पंकज चड्ढा ने रक्तदान करने आये सज्जनों को सर्टिफिकेट तथा मैडल देकर हौसला बढ़ाया तथा फतेह चैरिटेबल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों को भविष्य में भी ऐसे ही समाज भलाई के कार्य करते रहने को कहा तथा उनकी और से हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया।
फ़तेह चैरिटेबल एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) एक गैर लाभकारी संगठन है। जिनका उद्देश्य सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति करना है। इस संस्था का मुख्या उद्देश्य जरूरतमंद होनहार बच्चों को पढ़ाई के अवसर मुहैया करवाना है। प्रेस से बात करते फतेह चैरिटेबल एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के प्रधान रणजीत सिंह लाडी ने कहा कि उनकी संस्था भविष्य में भी ऐसे ही समाज भलाई के कार्य करती हैं और करती रहेंगी। इस अवसर पर फ़तेह चैरिटेबल एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के सभी सदस्य अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, प्रधान रणजीत सिंह लाडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पिंदर शर्मा लाली, उपाध्यक्ष नवदीप सिंह, महासचिव गुरप्रीत सिंह सचिव विजय शर्मा, संयुक्त सचिव निमित जैन, कोषाध्यक्ष राजिंदर कुमार, कानूनी सलाहकार एडवोकेट अनुपम पठानिया, मैनेजर रवि पाल सिंह तथा कार्यकारी सदस्य भुवनेश कुमार तथा शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।