रोजाना 24 न्यूज़: आतंकी जिस भी बिल में घुसे हो भारत सरकार उनको ढूंढ कर उसी तरह मौत के घाट उतारे जिस तरह उन्होंने मासूम भोले भाले देशवासियों को मौत के घाट उतारा, सीमा पार से आए आतंकियों ने घुसपैठ करके जिस तरह से घर में घुसकर नरसंहार किया है उन्होंने देश की गरिमा को घात पहुंचाई है और ललकारा है, आज पूरा भारत सरकार से इस कत्लेआम के लिए इंसाफ मांग रहा है| और पूरे देश को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जल्द से जल्द भारत सरकार द्वारा उन आतंकियों को ढूंढ कर या फिर उनके घर में घुसकर उन्हें की जुबान में उनका जवाब देकर उनका कत्ल किया जाएगा और देश को एक मिसाल दी जाएगी| हमारी अपील है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए|
